रानीखेत एक्सप्रेस में यात्री का ट्रॉली बैग चोरी , काठगोदाम पहुंचते ही यात्री का ट्रॉली बैग गायब, जांच में जुटी जीआरपी  

Spread the love

रानीखेत एक्सप्रेस में यात्री का ट्रॉली बैग चोरी ,

रानीखेत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे मेरठ निवासी असीम गिरीश सक्सेना का ट्रॉली बैग शनिवार को चोरी हो गया। काठगोदाम स्टेशन पहुंचने पर जब वह ट्रेन से उतरने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें बैग गायब होने का पता चला। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध युवक बैग ले जाते हुए दिखाई दिया है।
एल ब्लॉक, शास्त्री नगर (मेरठ) निवासी असीम गिरीश सक्सेना ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम आ रहे थे। सुबह ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर जब उन्होंने सीट के नीचे रखा अपना बैग निकालना चाहा तो वह नहीं मिला। उनके अनुसार बैग में स्मार्ट वॉच, जूते और कपड़े रखे थे।
जीआरपी एसओ कमल कोरंगा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संदिग्ध की पहचान के लिए जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज में युवक ट्रॉली बैग लेकर काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *