नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर चंदन चोर गिरफ्तार, चोरी की कीमती लकड़ी समेत मोटरसाईकिल बरामद
हल्द्वानी।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर नैनीताल पुलिस ने चंदन तस्करी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी के साथ अभियुक्त को दबोच लिया।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को वादी श्री उमेश चन्द्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर लिया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 24/26, धारा 305(A) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैरियरों पर सघन चेकिंग शुरू की।
इसी क्रम में टांडा बैरियर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) तथा चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
इन्द्रजीत राय, पुत्र परमत राय
निवासी: गांधीनगर वार्ड नं-01, थाना दिनेशपुर, जिला ऊधम सिंह नगर
उम्र: 31 वर्ष
बरामदगी
चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गदरपुर एवं दिनेशपुर थानों से चोरी और अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था।
दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और रात्रि के समय हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे चंदन का पेड़ काटा। शोर से बचने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों की तार तक काट दी। लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, लेकिन नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस टीम
उ0नि0 गौरव जोशी
का0नि0 संतोष बिष्ट
का0नि0 भूपाल सिंह

