लालकुआं,
अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा और लामाचौड़ क्षेत्रों में सघन दबिश देकर कार्रवाई की।
दबिश के दौरान लालकुआं के गोला गेट के पास से लगभग 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने का प्रयास किया।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विभाग द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
दबिश अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल, ज्योति और भास्कर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

