ऊधम सिंहनगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन – 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई  गिरफ्तार

Spread the love

ऊधम सिंहनगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन – 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई  गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधम सिंहनगर जनपद में विजिलेंस टीम ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई अनवर अहमद ने थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी को दी, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
टीम ने आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश में विजिलेंस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
भ्रष्टाचार पर लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से आम जनता में भरोसा मजबूत हो रहा है कि शासन-प्रशासन अब सख्त रुख में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *