कृषि सहायकों को मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी, सरकार के फैसले से बढ़ा मनोबल- 8300 से बढ़कर 12,391मानदेय

Spread the love

कृषि सहायकों को मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी, सरकार के फैसले से बढ़ा मनोबल- 8300 से बढ़कर 12,391मानदेय

उत्तराखंड सरकार ने न्याय पंचायतों में कार्यरत कृषि सहायकों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि का निर्णय लिया है। अब कृषि सहायकों को 8,300 रुपये से बढ़कर 12,391 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है और आदेश जारी होते ही यह निर्णय प्रभावी हो गया है।
काफी समय से कृषि सहायक मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। किसानों और कृषि विभाग के बीच अहम कड़ी के रूप में कार्य करने वाले इन कर्मचारियों की मांग को संज्ञान में लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर यह फैसला लिया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक किसानों तक सरकारी योजनाओं, नई तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक देना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मानदेय में हुई इस वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे पहले से अधिक उत्साह व जिम्मेदारी के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के कृषि सहायकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *