बड़ी खबर — रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन (प्रातः 7:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा प्रभावी)
दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक
छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य रूद्रपुर–हल्द्वानी मार्ग पर स्थित
रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10-11) पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु निम्न डायवर्जन प्लान लागू रहेगा—
🔁 डायवर्जन विवरण
▶️ हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर जाने वाले
समस्त प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज एवं निजी बसें
सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर
➡️ बरेली रोड – लालकुँआ – किच्छा नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगी।
▶️ सुशीला तिवारी अस्पताल क्षेत्र से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर जाने वाले
समस्त प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज एवं निजी बसें
टीपी नगर / शीतल होटल / गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर
➡️ लालकुँआ – किच्छा नगला बाईपास के रास्ते गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगी।
⏰ महत्वपूर्ण सूचना
🔹 यह डायवर्जन प्लान दिनांक 22.01.2026 को प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
🔹 नागरिकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

