लालकुआं में फूटा भाजपाइयों का गुस्सा – राहुल गांधी का पुतला फूंका, कहा—देश की छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Spread the love

लालकुआं में फूटा भाजपाइयों का गुस्सा – राहुल गांधी का पुतला फूंका, कहा—देश की छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

लालकुआं (नैनीताल)। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कथित अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर लालकुआं में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस तरह का प्रदर्शन न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य ने भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर नुकसान पहुंचाया है।
कोश्यारी ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि देश के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री धीरज सम्मल “बॉबी”, विनोद शर्मा, चंदन बिष्ट, रोहन चौधरी, हेम जोशी, भारत जेठा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *