भाजपा की कोर कमेटी बैठक — चुनावी हैट्रिक के लिए रणनीति पर मंथन
जौलीग्रांट। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति मुख्य एजेंडा रही।
बैठक में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। पार्टी का फोकस इस बात पर है कि कार्यकर्ता जनता के बीच प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचें और किन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरा जाए। हाल ही में कराए गए पहले चरण के सर्वे की रिपोर्ट भी बैठक में अहम आधार बनेगी, जिसके जरिए यह आकलन किया जाएगा कि किन सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में है और किन पर अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में विधायकों की मौजूदा स्थिति, संगठन की सक्रियता और क्षेत्रवार राजनीतिक समीकरणों पर भी मंथन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्तमान विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से ही अगले चुनाव की तैयारी करें, यानी किसी की सीट बदलने की योजना नहीं है।
इस रणनीतिक बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहीं से भाजपा की चुनावी रूपरेखा और अभियान की दिशा तय होने की संभावना

