बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला – अजय भट्ट
नैनीताल/उधम सिंह नगर।
नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला दूरदर्शी और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया।
श्री भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘कर्तव्य भवन’ की भावना और ‘कर्तव्य पथ’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट नीति-निरंतरता (Policy Sustainability) और सुशासन का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर आधारित यह बजट वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 की दिशा में उठाए गए ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं।
श्री भट्ट ने बजट 2026 को Youth Driven Budget बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी विचारों को नीति निर्माण से जोड़ा गया है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए ₹40,000 करोड़ और बायो-फार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। वहीं पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना व वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश देश की समग्र प्रगति को नई गति देगा।
अंत में श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

