सीडीओ का हल्द्वानी ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिक पर वेतन रोकने के निर्देश

Spread the love

सीडीओ का हल्द्वानी ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिक पर वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आर.ई.ए.पी. परियोजना कार्यालय में एक कार्मिक अनुपस्थित पाया गया, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीडीओ को संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन अपने कार्यों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कार्यालय आते हैं, इसलिए क्षेत्र भ्रमण 3 बजे के बाद ही किया जाए, ताकि जनता के कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि भ्रमण पर जाने वाले अधिकारी संबंधित क्षेत्र का नाम, तिथि और समय भ्रमण पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य के कार्य सुगमता से हों और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यशवंत बोहरा, विकास खण्ड कार्यालय से भीमताल कार्यमुक्त होने के बाद चार्ज देने से पहले मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने डीपीआरओ को तीन दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराकर भीमताल में योगदान की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर अहमद सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *