चार पहिया वाहन बना काल – मासूम बच्ची की दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र को शोक में डुबो दिया,
पिता की गाड़ी के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर पिकअप वाहन चलाते हैं। सोमवार शाम करीब आठ बजे वह काम से लौटकर घर पहुंचे थे और आंगन में अपनी पिकअप को बैक कर खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और वाहन के पीछे खड़ा हो गया। पिता को इसकी जानकारी नहीं थी।
जब रवि कुमार ने वाहन पीछे किया तो मासूम पिकअप के पहिए के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही पिता ने तुरंत गाड़ी आगे बढ़ाई और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया है कि रवि कुमार की दो बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन वर्ष है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

