लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की मौजूदगी में लिटिल चैम्प-4 का भव्य समापन, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Spread the love

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की मौजूदगी में लिटिल चैम्प-4 का भव्य समापन, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

शांतिपुरी। सत्संग आश्रम स्थित प्रतिष्ठित सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लिटिल चैम्प-4 कार्यक्रम का रंगारंग समापन नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे सभागार में तालियों की गूंज बनी रही।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों के जीवन में शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव रखते हैं। अच्छी शिक्षा, संस्कार, गुरुजनों का मार्गदर्शन और माता-पिता का स्नेह मिलकर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहने की भी प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन नन्हीं छात्राओं परनिता कोरंगा और सौम्या ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ किया, जिसे सभी ने सराहा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माँ सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, देशभक्ति गीत, कुमाऊँनी लोक कार्यक्रम और नर्सरी कक्षा के बच्चों के मनमोहक प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहे। बच्चों की मासूम अदाओं और रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनिययाल तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *