भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर भव्य स्वागत

Spread the love

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर भव्य स्वागत
लालकुआं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर युवा मोर्चा मंडल लालकुआं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने चंदन बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।
अपने संबोधन में चंदन बिष्ट ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बॉबी संभल सहित गोविंद राणा, राज किरण सेतिया, युवराज सिंह खाती, प्रिंस भारद्वाज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दानू, तनिष्क कार्की, हिमांशु कुनियाल, अर्जुन सिंह, करन तिवारी, परितोष बिष्ट, अभय बिष्ट, लकी नेगी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *