हल्द्वानी पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 36 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार – अब तक 55 तस्करों पर शिकंजा 

Spread the love

हल्द्वानी पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार – 36 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार – अब तक 55 तस्करों पर शिकंजा

हल्द्वानी/नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 36 लाख रुपये कीमत की 121 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (हाल निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 31/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नवंबर से अब तक बड़ी कार्रवाई
पुलिस अभियान के तहत नवंबर माह से अब तक 55 तस्करों के खिलाफ 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में पुलिस ने
7.96 किलो चरस
768.32 ग्राम स्मैक
83 किलो गांजा
180 नशीली गोलियां
24 कैप्सूल
993 नशीले इंजेक्शन
बरामद किए हैं।
अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई
रामनगर: 9.84 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े गए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और नैनीताल को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाना लक्ष्य है। सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी ने 2000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *