भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी -20 – भिड़ंत, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी , भारत और न्यूजीलैंड ने कितने अब तक जीते मैच- खबर विस्तार से पढ़े 

Spread the love
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी -20 – भिड़ंत, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी , भारत और न्यूजीलैंड ने कितने अब तक जीते मैच खबर विस्तार से देखे लाइव
 भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को लक्ष्य देगी।
हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 10 में न्यूजीलैंड को सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 और न्यूजीलैंड ने 4 मुकाबले जीते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 सीरीज साल 2023 में खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं, कीवी टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज साल 2019 में जीती थी। इसके बाद से न्यूजीलैंड भारत को टी20 सीरीज में मात नहीं दे सका है।
रायपुर की पिच का मिजाज
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है। बल्लेबाजों के लिए भी शुरुआत में रन बनाना अपेक्षाकृत आसान रहता है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 65,000 है। यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड -डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *