जमरानी नहर बनी खतरे का सबब, कवरिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भेजा पत्र-  तीनपानी से मोटाहल्दू तक जमरानी नहर दुर्घटना का खतरा

Spread the love

जमरानी नहर बनी खतरे का सबब, कवरिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भेजा पत्र-  तीनपानी से मोटाहल्दू तक जमरानी नहर दुर्घटना का खतरा

हल्दूचौड़ (नैनीताल)।तीनपानी से मोटाहल्दू तक जमरानी नहर निर्माण एवं सिंचाई नहर को कवर किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता टीकम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस संबंध में लघु सिंचाई सचिव को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने पत्र में अवगत कराया कि नहर कवरिंग के समानांतर गुजरने वाली मुख्य लिंक रोड पर दिनभर भारी यातायात का दबाव बना रहता है। नहर के खुले होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मानसून के दौरान स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
पत्र में कहा गया है कि जनहित और जनसुरक्षा को देखते हुए मानसून सत्र से पूर्व जमरानी नहर एवं सिंचाई नहर को कवर किया जाना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी कर नहर कवरिंग का कार्य शुरू कराया जाए।
पत्र भेजने वालों में ग्राम प्रधान गोपाल अधिकारी, सीमा पाठक, ममता तिवारी, केशव पंत, मुकेश दुमका, बाला दत्त लोशाली, नंदकिशोर पठालनी, सचिन कुमार, राजेंद्र दुर्गापाल, कमला दुर्गापाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *