लालकुआ पुलिस का शिकंजा –  56.8 लीटर अवैध शराब के साथ  दो तस्कर गिरफ्तार ,284 टेट्रा पैक अवैध शराब की खेप बरामद

Spread the love

लालकुआं/भीमताल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लालकुआं और भीमताल क्षेत्रों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 284 टेट्रा पैक अवैध देशी अंगूरी/मसालेदार शराब (लगभग 56.8 लीटर) बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी भवाली/लालकुआं रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
लालकुआं में बड़ी कार्रवाई
कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 मार्च 2026 को गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास से त्रिभुवन आर्या (21 वर्ष) निवासी खड़कपुर बेरीपड़ाव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी शराब (लगभग 37.6 लीटर) बरामद की गई। इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 49/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भीमताल में भी कार्रवाई
वहीं थाना भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमृतपुर रोड से गौला नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान विशाल आर्या (22 वर्ष) निवासी कुसुमखेड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब (लगभग 19.2 लीटर) बरामद की गई। इस संबंध में थाना भीमताल में एफआईआर संख्या 11/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *