मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

Spread the love

मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

रुद्रपुर/पुलभट्टा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। आईजी कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमाऊँ परिक्षेत्र ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नियंत्रित नशीली दवाइयाँ बरामद की हैं।
आईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ तथा पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत ए.एस.के. मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
बरामद दवाइयाँ
Tramadol के 14,472 कैप्सूल
Alprazolam की 5,670 टैबलेट
Tramadol के 50 इंजेक्शन
जांच में सामने आया कि उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामले में थाना पुलभट्टा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल टीम:
प्रभारी, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं समस्त टीम, कुमाऊँ परिक्षेत्र
नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
श्रीमती निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
उ0नि0 दिनेश भट्ट, थाना पुलभट्टा
का0 अनिल, थाना पुलभट्टा
कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *