नैनीताल पुलिस में सम्मान का पल- चार लिपिकों को मिला सहायक उपनिरीक्षक का पद, कंधों पर सजे स्टार

Spread the love

नैनीताल पुलिस में सम्मान का पल- चार लिपिकों को मिला सहायक उपनिरीक्षक का पद, कंधों पर सजे स्टार
नैनीताल।
एसपी कार्यालय नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन कर मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार कार्मिकों (लिपिक) को सहायक उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पदोन्नत कार्मिकों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें विधिवत रूप से अलंकृत किया गया।
एसपी कार्यालय जनपद नैनीताल में तैनात श्री रेवधर मठपाल द्वारा नैनीताल पुलिस में नियुक्त मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार लिपिकों को पदोन्नत पद का बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से पदोन्नत कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान श्री हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक) समेत अन्य कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।
नैनीताल जनपद से सहायक उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत हुए कार्मिकों का विवरण—
◻️ श्रीमती रमा पाठक
◻️ श्री हिमांशु रावत
◻️ श्री राकेश कुमार
◻️ श्रीमती दीपा मिराल
कार्यक्रम के अंत में सभी पदोन्नत कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सेवा कार्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *