नैनीताल देर रात बारापत्थर रोड के पास खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया रेस्क्यू

Spread the love

नैनीताल देर रात बारापत्थर रोड के पास खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया रेस्क्यू
नैनीताल के बारापत्थर रोड से पैंगोट के बीच सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली। घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल की पहचान भुवन कुमार आर्य के रूप में हुई है। वह खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
रेस्क्यू के बाद घायल को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
वहीं, व्यक्ति के खाई में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *