भाजपा युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज भट्ट ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती से की शिष्टाचार भेंट
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल लालकुआं के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट ने शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान धीरज भट्ट ने मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने धीरज भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा व सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि धीरज भट्ट के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल लालकुआं संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय व सशक्त बनेगा।

