डीएम के निर्देश पर कोटाबाग में 15 साल पुराना अवैध फड़, खोखा व टिन शेड अतिक्रमण ध्वस्त
हल्द्वानी
कालाढूंगी (कोटाबाग),
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कोटाबाग क्षेत्र में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
अभियान के दौरान लगभग 15 वर्षों से अवैध रूप से कब्जे में रखे गए 15 फड़, खोखे एवं टीनशेड को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोटाबाग बाजार क्षेत्र में शेष अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को भी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती सहित राजस्व विभाग का स्टाफ एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
कालाढूंगी (कोटाबाग), 22 दिसंबर 2025 | सूवि।