उत्तराखंड में पीएम आवास योजना – नैनीताल जिले में इस माह 5,000 लाभार्थियों को मिलेंगे घर, जल्द होगा चाबी वितरण

Spread the love

उत्तराखंड में पीएम आवास योजना – नैनीताल  जिले में इस माह 5,000 लाभार्थियों को मिलेंगे घर, जल्द होगा चाबी वितरण

 

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए 5,000 आवास इस माह लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समयानुसार राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को घरों की चाबियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे।
आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर सहित कई जिलों में योजना के तहत आवास तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला ईडब्ल्यूएस आवास बनाए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।
इन आवासों में शौचालय, बिजली कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल और रसोई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कई स्थानों पर लाभार्थियों को उज्ज्वला और सौभाग्य योजना से भी जोड़ा गया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
योजना के तहत निर्माण की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी रही और निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सका। श्याम अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे और आगामी चरणों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुरक्षित आवास मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *