ड्रग फ्री मिशन के तहत पुलिस का एक्शन – 13 अवैध इंजेक्शन सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

ड्रग फ्री मिशन के तहत पुलिस का एक्शन – 13 अवैध इंजेक्शन सहित आरोपी पकड़ा

हल्द्वानी। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। अभियान के दौरान पुलिस ने वनभूलपुरा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जहां उसके पास से 7 बुप्रेनॉर्फिन और 6 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 13 अवैध इंजेक्शन मिलने पर पुलिस ने आरोपी साजिद पठान पुत्र जावेद उर्फ महबूब निवासी कब्रिस्तान गेट के पास वनभूलपुरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 64/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव), सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल कमलेश नौला और कांस्टेबल अरुण राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *