पुलिस का शिकंजा, स्कूटी चोरी का खुलासा
दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिल बरामद
नैनीताल/भवाली।
जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली भवाली पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को वादी पुष्कर सिंह परिहार, निवासी खैरना, थाना भवाली ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी खैरना बाजार में गीता गारमेंट्स नाम से दुकान है। 12 दिसंबर की रात दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी संख्या UK04 AD-9845 चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु.अ.सं. 69/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके आदेश पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 दिसंबर 2025 को भवाली क्षेत्र से दो अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हल्द्वानी से पिकअप वाहन संख्या UK04 CB-5313 से बेतालघाट शराब लेकर गए थे और लौटते समय खैरना से स्कूटी चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी वे खैरना बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी कर चुके थे। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- धीरज मौर्या पुत्र तुला राम मौर्या, निवासी मानपुर पश्चिम कटकन, टीपी नगर हल्द्वानी
(स्थायी पता: ग्राम पुरैना, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, यूपी), उम्र 22 वर्ष - अनुज कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी मानपुर पश्चिम एकता विहार, टीपी नगर हल्द्वानी, उम्र 20 वर्ष
इसके अतिरिक्त चोरी की घटना में प्रिसं बिष्ट पुत्र बालम सिंह बिष्ट, निवासी देवलचौड़ खाम, टीपी नगर हल्द्वानी का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बरामद माल
- सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी (चेसिस नं. ME4JF49LCLD008122)
- काले रंग की मोटरसाइकिल (चेसिस नं. MBLHA1OA3EHC42530)
गिरफ्तारी/बरामदगी टीम
- उ0नि0 रमेश चन्द्र पन्त, चौकी प्रभारी खैरना
- कानि0 राजेन्द्र सती, चौकी खैरना
- कानि0 जगदीश धामी, चौकी खैरना
- पीआरडी आनन्द बल्लभ, चौकी खैरना

