पुलिस ने 24 घण्टे में किया खुलासा – दो चोर, दो मोबाइल और CCTV ने कर दिया पूरा खेल साफ , अब सलाखों के पीछे
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 02 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई थी कि सब्जी मंडी मंगलपड़ाव एवं सदर बाजार मंगलपड़ाव क्षेत्र से अज्ञात चोरों द्वारा दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 39/2026 व 40/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन कर अभियुक्तों की पहचान की। दिनांक 31 जनवरी 2026 को मंडी बाईपास हल्द्वानी क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी, निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड), उम्र 22 वर्ष
मन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया, निवासी ग्राम बाओपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड), उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
▪️ अभियुक्त सुजन मुखर्जी से — सैमसंग A-56 मोबाइल फोन
▪️ अभियुक्त मन्नी नोनिया से — सैमसंग S-24 मोबाइल फोन
पुलिस टीम
उ0नि0 गौरव जोशी
उ0नि0 रविन्द्र राणा
का0 संतोष बिष्ट
का0 भूपाल मेहरा

