भीमताल में PPE मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक सम्पन्न, 5 उद्यमियों ने प्रस्तुत किए प्रस्ताव

Spread the love

भीमताल में PPE मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक सम्पन्न, 5 उद्यमियों ने प्रस्तुत किए प्रस्ताव

भीमताल। मंगलवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान/REAP द्वारा NRLM के अंतर्गत SHG आधारित आजीविका सृजन हेतु प्रस्तावित प्राइवेट पार्टनरशिप एंटरप्राइजेज (PPE) के मूल्यांकन एवं चयन के लिए समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एपीडी DRDA चंदा फर्त्याल, लीड बैंक प्रबंधक, DPM ग्रामोत्थान, एएम सेल्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान PPE मॉडल के तहत कार्य करने के इच्छुक 5 उद्यमियों ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें मशरूम उत्पादन इकाई (Gramse Agrotech Pvt. Ltd., हल्द्वानी), इंडियन माउंटेन फूड्स प्रा. लि. धारी, प्रसाद निर्माण यूनिट, स्नैक्स यूनिट समेत अन्य उद्यम शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कंपनियों का परिचय, पूर्व अनुभव, उत्पादन क्षमता, व्यवसाय विस्तार की संभावनाएँ तथा बाजार व विपणन नेटवर्क की जानकारी समिति के समक्ष रखी।
समिति ने जानकारी दी कि प्रस्तावित PPE इकाइयों को वित्तीय सहायता के तहत ग्रामोत्थान/REAP द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जबकि 50 प्रतिशत धनराशि बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *