(रामनगर) विदेश भेजने के नाम पर   ₹1,33,000   ठगी करने वाले कबूतरबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
रामनगर विदेश भेजने के नाम पर   ₹1,33,000   ठगी करने वाले कबूतरबाज को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर  सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 01.02.26 को एक वांछित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 27.06.23 को वादी हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ विदेश भेजने का झांसा देकर ₹1,33,000 की ठगी की गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23, धारा 420 भा.दं.वि. के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम
▪️ उ0नि0 तारा सिंह राणा
▪️ कानि0 विपिन शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *