सांसद खेल महोत्सव 2025: अजय भट्ट की मौजूदगी में सिंग क्लब ने किंग क्लब को हराकर जीता वॉलीबॉल खिताब

Spread the love

सांसद खेल महोत्सव 2025: अजय भट्ट की मौजूदगी में सिंग क्लब ने किंग क्लब को हराकर जीता वॉलीबॉल खिताब
हल्द्वानी |
सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत सोमवार को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नैनीताल–उधम सिंह नगर श्री अजय भट्ट उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 एक राष्ट्रव्यापी खेल आयोजन है, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा फिट इंडिया अभियान को सशक्त करना है। यह आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान मिलने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकसित भारत की ओर अग्रसर होने की बात कहते हुए कहा कि खेल इस परिवर्तन के महत्वपूर्ण आधार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त मंच है।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता सिंग क्लब एवं किंग क्लब के मध्य खेली गई, जिसमें सिंग क्लब ने किंग क्लब को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि किंग क्लब उपविजेता रहा।
कार्यक्रम में प्रभारी उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्याम मन्नू भट्ट, तनुजा आर्या, तिलोक सिंह जीना, निशांत मेहरा, लोकसभा खेल कूद महोत्सव 2025 के प्रभारी लक्ष्मण खाती, रवींद्र बाली, भुवन जोशी, राजीव जायसवाल, सुरेंद्र बिष्ट, हिमांशु मिश्रा, हीरालाल साहू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *