लालकुआं–हल्द्वानी में सनसनीखेज घटनाएं – संदिग्ध मौत, छात्रा के आरोप और सड़क हादसे से हड़कंप – तीन हादसे खबर पढ़े

Spread the love

लालकुआं–हल्द्वानी में सनसनीखेज घटनाएं: संदिग्ध मौत, छात्रा के आरोप और सड़क हादसे से हड़कंप

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में स्कूल बस चालक की मौत
लालकुआं। रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिंदुखत्ता निवासी 43 वर्षीय सोहन गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में बस चालक थे।
पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े युवक को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

प्रतिष्ठित स्कूल में नाबालिग छात्रा के आरोप से मचा हड़कंप

हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा द्वारा सहपाठी छात्र पर अश्लील हरकत का आरोप लगाए जाने से विद्यालय में सनसनी फैल गई। मामला कोतवाली पहुंचने पर छात्रा ने पुलिस के सामने आरोप से इनकार कर दिया, जबकि स्वजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटा गंभीर घायल

लालकुआं। कार रोड क्षेत्र के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।
हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *