नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पुत्री सोनाक्षी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,नगर व क्षेत्र में खुशी का माहौल, शुभकामनाएं व बधाईयो का लगा ताता
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की सुपुत्री कुमारी सोनाक्षी लोटनी का चयन उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे नगर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कुमारी सोनाक्षी लोटनी श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी, बिंदुखत्ता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह अकादमी बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान करती है। अकादमी से अब तक लगभग 15 से 20 खिलाड़ी उत्तराखंड महिला क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
सोनाक्षी वर्तमान में HCM स्कूल, हल्दूचौड़ (लालकुआं) में अध्ययनरत हैं। उनके चयन पर नगर व क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को बेटी की इस सफलता पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी, साथ ही सोनाक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

