भालू का आतंक, गोशाला में घुसकर दुधारू गाय को बनाया निवाला भालुओं की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों को जान – माल का खतरा 

Spread the love

भालू का आतंक, गोशाला में घुसकर दुधारू गाय को बनाया निवाला भालुओं की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों को जान – माल का खतरा

चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के भिकोना गांव में जंगली भालू ने एक दुधारू गाय को मार डाला। घटना देर रात की है, जब भालू खालधार तोक स्थित जगदीश खाली की गोशाला में घुस आया। भालू ने गोशाला को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर बंधी गाय पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह जब ग्रामीण गोशाला पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जंगली जानवर लगातार आबादी वाले इलाकों में घुस रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *