क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोध प्रदर्शन से धक्का -पहला मैच शुरू नहीं हो सका, मैदान पर विवाद की स्थिति खेल आयोजन में बाधा, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने की शिकायत दर्ज

Spread the love

क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोध प्रदर्शन से धक्का
पहला मैच शुरू नहीं हो सका, मैदान पर विवाद की स्थिति
खेल आयोजन में बाधा, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने की शिकायत दर्ज
हल्द्वानी (नैनीताल)
जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी और जिला प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में आज पलैर्ट्स मैदान, मल्लीताल में क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच खेला जाना था। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने पंजीकरण कराया था और यह पूरी तरह निःशुल्क थी।
लेकिन प्रातः 8:30 बजे जब अधिकारी और खिलाड़ी मैच की तैयारी के लिए मैदान पहुँचे, तब नगर पालिका अध्यक्ष महोदया और उनके समर्थक पिच पर जबरन कब्जा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आधी मैट बिछाकर प्रदर्शन किया और खेल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
इस कारण पहला मैच आयोजित नहीं हो सका और खिलाड़ियों की भावनाएँ आहत हुईं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने मामले की लिखित शिकायत प्रभारी निरीक्षक, थाना मल्लीताल में दर्ज कराई है। प्रभावित टीमों को नई तिथि और समय शीघ्र सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *