देश और दुनिया की आज चार बड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र से लेकर संसद और मौसम से लेकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक, हर मोर्चे पर हलचल बनी हुई है।
आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार -चारो खबर देखे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बृहस्पतिवार को बारामती में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों और राजनीतिक नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
संसद में आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इसके साथ ही बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट संसद में प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।
मौसम का कहर: पहाड़ों में हिमस्खलन, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि
देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका की सफाई
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला अभियान को लेकर अपनी सरकार का बचाव किया है। साथ ही ग्रीनलैंड और NATO से जुड़े मुद्दों पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक हितों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है।

