वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Spread the love

 

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

लालकुआं।
कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आंदोलन में भागीदारी के लिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं। लालकुआं से महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं इस आंदोलन में शामिल होने के लिए निकलीं।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व रेलवे स्टेशन के समीप महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह और आंदोलन का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी ने कहा कि लालकुआं, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र से बड़ी संख्या में मातृशक्ति दिल्ली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है और अब बदलाव की मांग कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन की आधिकारिक शुरुआत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से की जाएगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर जया कर्नाटक, गीता पवार, नंदा बिष्ट, पुष्पा तिवारी, रजनी, संगीता देवी, श्यामा जी, जया शर्मा, शालू शर्मा, मुन्नी पंत, सविता, कनक जीना और ललिता देवी सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *