(उत्तराखंड) मायके बुलाने के दबाव से डरी विवाहिता, पिता पर गंभीर आरोप बेटी ने ही पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Spread the love

रिश्तों को शर्मसार करने का आरोप, विवाहिता ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

विवाहिता ने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, वीडियो साक्ष्य का दावा

मायके बुलाने के दबाव से डरी विवाहिता, पिता पर गंभीर आरोप बेटी ने ही पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पिता पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी—बाजपुर का मामला

उधम सिंह नगर।
जिले के बाजपुर क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने ही पिता पर अशोभनीय हरकतों और जबरदस्ती करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का दावा है कि उसके पास आरोपों से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपनी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 और उससे पहले उसके पिता ने क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उसके साथ जबरदस्ती की और आपत्तिजनक व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि सामाजिक बदनामी के भय के चलते उसने उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ माह पूर्व उसका विवाह हुआ है। आरोप है कि अब उसका पिता लगातार उसके पति को फोन कर उसे मायके बुलाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि वह मायके गई तो उसके साथ दोबारा वही व्यवहार किया जा सकता है। महिला का यह भी आरोप है कि उसकी सौतेली मां इस पूरे मामले में आरोपी पिता का समर्थन कर रही है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाजपुर कोतवाली के कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *