बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषणा विलोपित होने पर ग्रामीणों का आक्रोश, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Spread the love

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषणा विलोपित होने पर ग्रामीणों का आक्रोश, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
बिंदुखत्ता।
लालकुआँ बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की प्रक्रिया को विलोपित किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूटी पुलिया चौराहे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। ग्रामीणों ने इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, महामंत्री प्रदीप बथ्याल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें हरीश विसौती, देवी दत्त पांडे, मीना कपिल, राजपाल, विजय सामंत, संजय टाकुली, रंजीत मेहरा, गंगा सिंह मेहता, वीरेंद्र कोरंगा, राहुल कोरंगा, सुरेश कोरंगा, लाल सिंह पंडा, गोपाल सिंह कोरंगा, भूपेंद्र सिंह कोरंगा, केदार सिंह कोरंगा, राजू कोरंगा, बलवंत सिंह कोरंगा, महिपाल सिंह कोरंगा, खीम सिंह मेहता, भवान सिंह राणा, गोविंद सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह मेहता, कुशल सिंह पानू, मोहन नयाल, बलवंत सिंह रौतेला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने का निर्णय बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *