होटल में सुखवंत सिंह ने खुद को  गोली मारकर की आत्महत्या  मचा हड़कंप, 

Spread the love
 होटल में सुखवंत सिंह ने खुद को  गोली मारकर की आत्महत्या  मचा हड़कंप,
हल्द्वानी
गौलापार स्थित एक होटल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ देर पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर उधमसिंह नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे मामला और भी सनसनीखेज हो गया।
फेसबुक लाइव वीडियो में सुखवंत सिंह ने एसएसपी उधमसिंह नगर सहित कई पुलिस अधिकारियों पर पैसे लेकर दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। लाइव समाप्त होने के कुछ ही समय बाद होटल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरे थे। उनकी पत्नी प्रदीप कौर का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों का आरोप है कि काशीपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सुखवंत सिंह के साथ करीब चार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। इस मामले को लेकर पुलिस दबाव और कथित उत्पीड़न के चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फेसबुक लाइव वीडियो समेत सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *