वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि से सतर्क प्रशासन, स्कूल व आंगनबाड़ी के समय में बदलाव-10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित

Spread the love

वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि से सतर्क प्रशासन, स्कूल व आंगनबाड़ी के समय में बदलाव-10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालितवन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि से सतर्क प्रशासन, स्कूल व आंगनबाड़ी के समय में बदलाव-10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में वन्यजीवों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हमलों की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में संशोधन किया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही किया जाएगा।
बताया गया है कि प्रातः एवं सायं के समय वन्यजीवों की आवाजाही अधिक देखी जा रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। समय परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और नौनिहालों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों से आदेश का पालन करने की अपील की है, वहीं वन विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।