ब्रेकिंग न्यूज – दर्दनाक सड़क हादसा – वाहन फिसलकर 15 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, चार घायल
चमोली जिले के नारायणबगड़ से करीब तीन किलोमीटर आगे लेगुना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन फिसलकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया है। एसडीएम थराली के निर्देश पर तहसील स्तर से राहत एवं बचाव दल तुरंत रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

