मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 04 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 01:00 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
एफटीआई हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा अपराह्न 01:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचेंगे, जहां वह प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 02:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 03:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 04:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 05:00 बजे जमरानी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हेलीपैड, काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।

