(हल्द्वानी)- तीन माह से लंबित मामलों के निस्तारण ,तहसीलों में दखलंदाजी पर सख्त रुख, अधिकारियों को चेतावनी -राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश —जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

Spread the love

(हल्द्वानी)- तीन माह से लंबित मामलों के निस्तारण ,तहसीलों में दखलंदाजी पर सख्त रुख, अधिकारियों को चेतावनी -राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश —जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

डीएम ललित मोहन रयाल सख्त—तहसीलों में दखलंदाजी पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि तहसील से संबंधित शिकायतें मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन की छवि बेहतर बनाए रखने के लिए पारदर्शी कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया।

राजस्व वसूली शतप्रतिशत करने के निर्देश, डीएम ललित मोहन रयाल की समीक्षा बैठक

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि संग्रह अमीनों की साप्ताहिक कार्यकुशलता की समीक्षा करें और जिनकी वसूली औसत से कम हो, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

लंबित वादों पर फटकार—जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को चेताया

जिलाधिकारी ने तीन माह से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों और मजिस्ट्रियल जांचों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में नियमित सुनवाई हो और अधिकारी समयबद्ध तरीके से मामलों का समाधान करें।

ग्राम चौपाल से होंगे विवादों का समाधान: डीएम ललित मोहन रयाल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्विवाद विरासत नामांतरण और अन्य राजस्व विवादों के समाधान के लिए ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान होगा और अनावश्यक मुकदमेबाजी कम होगी। साथ ही आबकारी विभाग को अवैध मदिरा की बिक्री रोकने के लिए नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *