(हल्द्वानी)- मंडी में सुरक्षा निगरानी सख्त – अराजक तत्वों पर शिकंजा , रणनीति तैयार CCTV और सत्यापन व्यवस्था लागू , रात 9 से 3 बजे तक कैंटीन बंद, तैनात रहेंगे गार्ड , छत, सीढ़ीया एवं ऊंचे स्थानों से जाने वाले रास्तों पर लगेगा ब्रेक

Spread the love

(हल्द्वानी)- मंडी में सुरक्षा निगरानी सख्त – अराजक तत्वों पर शिकंजा , रणनीति तैयार CCTV और सत्यापन व्यवस्था लागू , रात 9 से 3 बजे तक कैंटीन बंद, तैनात रहेंगे गार्ड , छत, सीढ़ीया एवं ऊंचे स्थानों से जाने वाले रास्तों पर लगेगा ब्रेक

अराजक तत्वों पर नकेल कसने को मंडी क्षेत्र में सुरक्षा ऑडिट और निगरानी बढ़ेगी

मंडी परिसर में रात 9 से 3 बजे तक कैंटीन बंद, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

श्रमिकों का सत्यापन और ID अनिवार्य: SSP के निर्देश पर सुरक्षा प्लान तैयार

मंडी की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन की संयुक्त रणनीति, गेट पर तैनात होंगे गार्ड

मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए संयुक्त कमेटी बनेगी, CCTV ग्रिड तैयार होगा

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अराजक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडी समिति के सचिव और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया तथा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय हुआ कि मंडी समिति और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें मंडी प्रशासन, फायर विभाग, पुलिस और संचार विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमिटी मंडी परिसर का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देगी।
सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पूरे परिसर में CCTV ग्रिड तैयार किया जाएगा। साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि रात्रि में भी स्पष्ट विजिबिलिटी बनी रहे। मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाएगी।
मंडी में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाएगा तथा प्रत्येक आढ़ती, श्रमिक और कर्मचारी को अलग-अलग पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से मंडी परिसर की कैंटीन रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर की छतों या ऊंचे स्थानों तक जाने वाले रास्तों और सीढ़ियों को भी बंद किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, मंडी समिति सचिव दिग्विजय सिंह देव, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता सहित मंडी समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि इन कदमों से मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *