SSP नैनीताल की पहल पर पुलिस- पत्रकार सद्भावना क्रिकेट मैच, पुलिस टीम ने 39 रनों से दर्ज की जीत

Spread the love

SSP नैनीताल की पहल पर पुलिस- पत्रकार सद्भावना क्रिकेट मैच, पुलिस टीम ने 39 रनों से दर्ज की जीत
नैनीताल।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 18 जनवरी 2026 को आम्रपाली क्रिकेट मैदान में पुलिस टीम और प्रेस टीम के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
मैच में पुलिस टीम की कप्तानी स्वयं SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने की, जबकि प्रेस टीम का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया।
टॉस जीतकर पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी और SOG प्रभारी राजेश जोशी ने पारी की शुरुआत की। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने एक छोर संभालते हुए 45 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली। अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से पुलिस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए
प्रेस टीम की ओर से हर्ष रावत और नवनीत बिष्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस टीम पुलिस की कसी हुई गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और संघर्ष के बावजूद 123 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस टीम ने मुकाबला
पुलिस टीम की ओर से योगेश गोस्वामी ने 3 विकेट तथा सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल ने 2 विकेट लिए। प्रेस टीम की ओर से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
मैच के समापन पर SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और प्रेस के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

पुलिस टीम में SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (कप्तान), SP डॉ. जगदीश चंद्रा (उपकप्तान), SP मनोज कत्याल, CO सिटी अमित कुमार, CO रामनगर सुमित पांडे, CO नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, SOG प्रभारी राजेश जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, कांस्टेबल सुनील टम्टा, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी रहे ।
पत्रकार टीम में संतोष जोशी (कप्तान), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *