नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल  धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के परिजनों ने दन्या थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल नामक युवक ने दुष्कर्म किया और घटना के फोटो-वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी सुहेल (21), निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, मुरादाबाद, को थाना क्षेत्र के चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(1) और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का यह गंभीर मामला है। सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *