लालकुआ बाइक सवार दो तस्कर दबोचे, 8 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद – लालकुआ पुल से ले जाते थे हल्दूचोड के रास्तेस्मैक

Spread the love

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान लीसा फैक्ट्री से करीब 100 मीटर आगे राधा बंगर रोड पर बाइक संख्या UK04AJ-9865 (होंडा शाइन) से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया।
तलाशी लेने पर उनके पास से क्रमशः 4.5 ग्राम और 3.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मनोज चन्द्र (25) निवासी वासुदेव पुरम, मुखानी हल्द्वानी
विपिन मौर्या (21) निवासी वासुदेव पुरम, मुखानी हल्द्वानी
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे स्मैक लालकुआं पुल के नीचे से शरीफ नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत शरीफ को भी नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 37/26, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई टीम:
उपनिरीक्षक शंकर नयाल (चौकी प्रभारी), कांस्टेबल उमेश गिरी, कांस्टेबल कुवेर राणा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *