(उत्तराखंड )  होटल के पास चलती कार बनी आग का गोला, भड़की आग – फायर टीम ने पाया काबू – सूझबूझ से परिवार बाल बाल बचा

Spread the love

(उत्तराखंड )  होटल के पास चलती कार बनी आग का गोला, भड़की आग – फायर टीम ने पाया काबू – सूझबूझ से परिवार बाल बाल बचा

रुड़की–मंगलौर मार्ग पर एक होटल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती अल्टो कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, वहीं चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के रंधेड़ी गांव निवासी संजय अपने परिवार के साथ कार से रुड़की की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार होटल के पास पहुंची, वाहन से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। स्थिति को समझते हुए संजय ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास खड़े अन्य वाहनों और लोगों को भी खतरे से बचा लिया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *