अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा भव्य महिला सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

Spread the love

 

अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा भव्य महिला सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

 

 

 

हल्द्वानी के एक निजी सभागार में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में “कानून का कायदा, महिलाओं व बच्चों के सम्मान का वायदा” स्लोगन के साथ भव्य महिला सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
कार्यक्रम के दौरान श्री राधा कृष्ण संस्थान एवं रिदम डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं प्रसिद्ध गायक गिरीश सिंह खाती की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह को यादगार बना दिया।
मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी (दर्जा राज्य मंत्री) एवं विशिष्ट अतिथि कॉमनवेल्थ चैंपियन मुकेश पाल ने सभी सम्मानित महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे सड़क से सदन तक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के लिए आगे बढ़ना जानती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सहयोग और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते हैं महिला सम्मान कार्यक्रम

आयोजक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने बताया कि अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत एवं राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर संस्था की महासचिव शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

इस अवसर पर बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्ष तीलू रौतेली अवार्डी पावर्ती किरौला, महावर महिला समिति की अध्यक्ष अलका गुप्ता, भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक तीलू रौतेली अवार्डी डॉ. सुधा पाल, राष्ट्रीय सेविका समिति की क्षेत्र कार्यवाहिनी नीमा अग्रवाल, पंजाबी महिला क्लब की अध्यक्ष रश्मि राजपाल, आनंद आश्रम की अध्यक्ष तीलू रौतेली अवार्डी कनक चंद, बीएलएम एकेडमी स्कूल की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, रोशनी सोसायटी की अध्यक्ष शिवानी पाल, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट एवं इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. स्वाति सिंघल, ग्लो एंड गिल्टर इवेंट की संस्थापक विभा शर्मा एवं सुरभि शर्मा, सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव की अध्यक्ष गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी, पीएसएन स्कूल की संस्थापक प्रेमा मित्तल, गोरखा समाज की अध्यक्ष मीना थापा, श्री राधा कृष्ण संस्थान की अध्यक्ष डॉ. गुंजन जोशी, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट एवं फिटनेस सेंटर निदेशक डॉ. अंकिता चांदना, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल, उत्तराखंड वुमन क्लब की अध्यक्ष मोनिका शर्मा, एडवोकेट ऊषा, रिदम डांस एकेडमी की डायरेक्टर अंशील वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा मरहट्टा जोशी, साथी हाथ बढ़ाना समिति की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, समूह स्वरोजगार प्रशिक्षक मीनाक्षी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच की अध्यक्ष मोहिनी रावत सहित अनेक महिलाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने की तथा संचालन रिम्पी बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के स्पॉन्सर रजत माहेश्वरी रहे।
इस अवसर पर अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, विनीत अग्रवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। साथ ही संस्था की उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, श्रुति तिवारी, रिचा गोयल, कोषाध्यक्ष कुसुम लता केसरवानी, सारिका केसरवानी, नीतू केसरवानी, मंजू देवल, नेहा देववंशी, खुशबू देवल, मालती केसरवानी, मंजू केसरवानी, मंजू प्रदीप, अंशु देवल, दीपा जायसवाल, दीपा गुप्ता, सहसचिव अर्चना मित्तल, दीपिका अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, डोली जायसवाल, पूनम अग्रवाल, डॉ. रिद्धिमा, प्रगति जैन, श्वेता गुप्ता, वर्षा आर्य, रजत माहेश्वरी, विनीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *