सुभाष नगर में टेंट के सामान में भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा-तफरी
टेंट हाउस के प्लॉट में लगी आग, हजारों लीटर पानी से पाया गया काबू
क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में टेंट का सामान धू-धू कर जला, जनहानि टली
देहरादून।
देहरादून के क्लेमेनटाउन स्थित सुभाष नगर में एक प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक—नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लॉट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि आग तेजी से फैल रही है और आसपास के घरों को भी चपेट में ले रही है।
आग की चपेट में फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। फायर टीम ने करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

