पंखुड़ियाँ महोत्सव में
मोनिका आर्या-मिस उत्तराखंड, निखिल चौधरी-मिस्टर उत्तराखंड,अभिषेक पोप-इंडियाज बिगेस्ट डांसर, नवीन हालदार-उत्तराखंड बेस्ट डांसर, धरियाल देवल-लिटिल चेम्प, क्वीन ऑफ कुमाऊन-चांदनी जोशी, अंजू चंदेल-सुपर मोम ने खिताब जीता
हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण के तत्वाधान में रविवार देर रात तक चले पंखुड़िया महोत्सव-2025(सीजन-15) में
मोनिका आर्या-मिस उत्तराखंड, निखिल चौधरी-मिस्टर उत्तराखंड, चांदनी जोशी- क्वीन ऑफ कुमाऊँ, मिताली असवाल- उत्तराखंड सुपर मॉडल, अभिषेक पोप-इंडियाज बिगेस्ट डांसर, नवीन हलदार-उत्तराखंड बेस्ट डांसर, धरियाल देवल-लिटिल चेम्प, अंजू चंदेल-सुपर मोम बनी।
निर्णायक डांस इंडिया डांस व डांस प्लस फेम रिंकू जाज, विशाल त्यागी, मेघा परगाई व पूनम गुप्ता थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, नगर पंचायत चेयरमेन सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला, कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा, भाजपा नेता हेमंत नरूला ने विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति व क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास में पंखुड़ियाँ का कार्य सराहनीय है।
कार्यक्रम में संचालन-रिम्पी बिष्ट ने किया।
यहां लाखन सिंह मेहता को हल्द्वानी रत्न, डॉली अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, कुमाऊनी फिल्मों की नायिका व नृत्यांगना हर्षिता कोहली, ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को नारी शक्ति, डॉ जफर सैफ़ी को स्वास्थ्य, पत्रकारिता व समाजसेवा, भांगड़ा डांस में विश्व रिकार्डधारी सरदार जगमोहन सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुमाऊनी कॉमेडियन अमित भट्ट व मिमिक्री अनिल भटनागर व सिंगर व परफॉर्मर निर्मल जोशी ने अपनी विशेष प्रस्तुति से चार चांद लगाए।
इस अवसर पर समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, दिनेश भारद्वाज, बॉबी संभल, गोपाल सिंह अधिकारी, कैलाश दुम्का, प्रमोद बमेटा, कमल सनवाल, उमेश कबड़वाल, रमेश अंडोला, बीड़ी खोलिया, श्रवण कुमार चौहान, खीम सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी, देवेंद्र तिवारी, भास्कर भट्ट, रुक्मणि नेगी, पूजा बिष्ट, नवल उपाध्याय, चिंतामणि पांडे, चम्पा पांडे, सुंदर सिंह मलवाल, सुमित सिंह कार्की, पीयूष जोशी, कैलाश तिवारी, राकेश अग्रवाल, शुभम कुमार पांडे, हारून, तनुजा जोशी, उषा मुकेश, योगेश बुधलाकोटी, हरेन्द्र असगोला, कौस्तुभ चंदोला, पवन पाठक, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, डॉली अग्रवाल, मुस्कान बिष्ट, गंगा राणा, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, नेहा बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, गिरीश सिंह खाती, दीपू मेहरा, पार्थ अग्रवाल, हरीश भाकुनी, योगिता बनोला, रोहित जोशी, मंजू जोशी सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

